शेयर मंथन में खोजें

हिस्सेदारी बिक्री प्रक्रिया आगे बढ़ने की खबर से टूटा जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) का शेयर

जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) के शेयर में आज 5% से ज्यादा की कमजोरी दिख रही है।

खबरों के अनुसार एस्सेल ग्रुप (Essel Group) ने दावा किया है कि जी एंटरटेनमेंट की हिस्सेदारी बिक्री अगले चरण में पहुँच गयी है। हालाँकि खबरों में इससे अधिक जानकारी नहीं है।
जी एंटरटेनमेंट ने पिछले साल नवंबर में घोषणा की थी कि सुभाष चंद्रा सहित इसके प्रमोटर कंपनी की 50% तक हिस्सेदारी बेच सकते हैं। इसके बाद अप्रैल 2019 में सुभाष चंद्रा ने 5 कंपनियों के जी एंटरटेनमेंट में हिस्सेदारी खरीदने में रुचि दिखाने की बात कही थी। इनमें भारत के अलावा अमेरिकी, यूरोपीय और जापानी कंपनी भी शामिल हैं। जी एंटरटेनमेंट की हिस्सेदारी बिकवाली से इसके लेनदारों को राहत मिलेगी। सुभाष चंद्रा ने सितंबर तक 30 सितंबर तक कर्जदाताओं का बकाया चुका देने की भी बात कही थी।
उधर बीएसई में 369.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले जी एंटरटेनमेंट का शेयर मामूली बढ़त के साथ 371.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 324.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। 12 बजे के करीब यह 18.90 रुपये या 5.12% की कमजोरी के साथ 350.30 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 33,808.96 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 604.80 रुपये और निचला स्तर 288.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथ, 08 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख