शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) की अमेरिका में 20 नये उत्पाद पेश करने की योजना

प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) की चालू वित्त वर्ष में अमेरिका में 20 नये उत्पाद लॉन्च करने की योजना है।

साथ ही कंपनी ने अमेरिका में 2019-20 में 50% से अधिक सकल मार्जिन बनाये रखने का लक्ष्य रखा है। इस कड़ी में डॉ रेड्डीज को चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में जेनेरिक नुवरिंग, एक गर्भनिरोधक, के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
डॉ रेड्डीज के जनवरी-मार्च के वित्तीय नतीजे भी बेहतर रहे। वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही की तुलना में 2018-19 की समान अवधि में दवा कंपनी के मुनाफे में 44% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कंपनी का मुनाफा 302.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 434.4 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 3,534.9 करोड़ रुपये से 14% की बढ़त के साथ 4,016.6 करोड़ रुपये रही। डॉ रेड्डीज का तिमाही एबिटा 52.65% बढ़ कर 881.9 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 570 आधार अंकों की बढ़त के साथ 22.0% रहा।
उधर शुक्रवार को बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 56.40 रुपये या 2.01% की कमजोरी के साथ 2,748.10 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 45,620.40 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,965.20 रुपये और निचला स्तर 1,888.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख