शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का राइट्स इश्यू हुआ ओवरसब्सक्राइब्ड

प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का 25,000 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू ओवरसब्सक्राइब्ड हुआ है।

03 मई को खुल कर एयरटेल का राइट्स इश्यू शुक्रवार 17 मई बंद हुआ। हालाँकि इश्यू को कितने गुना आवेदन मिले हैं, इसकी जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं दी गयी है।
एयरटेल के बोर्ड ने फरवरी में ही राइट्स इश्यू को हरी झंडी दिखा दी थी। 25,000 करोड़ रुपये के इश्यू में शेयरों का भाव 220 रुपये तय किया गया था। गौरतलब है कि एयरटेल ने विदेशी मुद्रा स्थायी बॉन्ड इश्यू के जरिये भी अतिरिक्त 7,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी थी।
इस पूँजी का इस्तेमाल एयरटेल नेटवर्क क्षमता के विस्तार के लिए भविष्य में नयी व्यवस्थाओं में करेगी। मार्च में एयरटेल की सबसे बड़ी शेयरधारक सिंगटेल, प्रमोटरों और जीआईसी सिंगापुर ने कंपनी को कुल 32,000 करोड़ रुपये के इश्यू में भाग लेने के लिए प्रतिबद्धता जतायी थी।
शुक्रवार को बीएसई में एयरटेल का शेयर 2.75 रुपये या 0.84% की बढ़ोतरी के साथ 328.20 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,68,399.13 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 365.87 रुपये और निचला स्तर 254.29 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख