शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : जेट एयरवेज, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, टाटा मोटर्स और ग्रेफाइट इंडिया

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें जेट एयरवेज, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, टाटा मोटर्स और ग्रेफाइट इंडिया शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, टाटा मोटर्स, अलकेमिस्ट, भारत फोर्ज, सेलेब्रिटी फैशंस, धामपुर शुगर, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा, एचईजी, इंडोस्टार कैपिटल, टोरेंट फार्मा, एनडीटीवी, सिम्प्लेक्स प्रोजेक्ट्स, कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स, श्रेई इन्फ्रा और टाटा मोटर्स डीवीआर
जेट एयरवेज - एतिहाद एयरवेज के नामित निदेशक रोबिन कामर्क ने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दिया।
अल्केम लैब - यूएसएफडीए ने बद्दी स्थित कंपनी के संयंत्र के लिए 4 टिप्पणियाँ जारी की।
टीआरएफ - टीआरएफ ने सहायक कंपनी में 167 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी बेच दी।
रिलायंस कैपिटल - रिलायंस कैपिटल ने निप्पॉन लाइफ को अपनी 42.88% तक हिस्सेदारी खरीदने करने का प्रस्ताव दिया।
टोरेंट फार्मा - कंपनी ने 100 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्र जारी किये।
जेके सीमेंट - बोर्ड ने डिबेंचर जारी करके 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी।
सुंदरम क्लेटोन - कंपनी ने अमेरिका में पहले विदेशी संयंत्र का शुभारंभ किया।
फोर्टिस हेल्थकेयर - सहायक कंपनी मेडिकल और सर्जिकल सेंटर में 28.89% हिस्सेदारी बेचेगी।
आयनॉक्स विंड - कंपनी को जनवरी-मार्च तिमाही में 53.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
ग्रेफाइट इंडिया - कंपनी का तिमाही लाभ 4.1% की बढ़ोतरी के साथ 562 करोड़ रुपये रहा। (शेयर मंथन, 20 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख