शेयर मंथन में खोजें

ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) के मुनाफे और आमदनी में बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही की तुलना में 2018-19 की समान अवधि में प्रमुख ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड उत्पादक ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) के मुनाफे में 4.1% की वृद्धि दर्ज की गयी।

कंपनी ने 540 करोड़ रुपये से मुकाबले 562 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। ग्रेफाइट इंडिया की शुद्ध आमदनी भी 1,323 करोड़ रुपये से 28% की वृद्धि के साथ 1,693 करोड़ रुपये रही।
साल दर साल आधार पर ही कंपनी का एबिटा 20% की बढ़त के साथ 864 करोड़ रुपये रहा, मगर एबिटा मार्जिन 54.4% के मुकाबले घट कर 51.0% रह गया।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने ग्रेफाइट इंडिया के नतीजों को मजबूत बताया है, जिनमें आमदनी अनुमान के करीब रही, जबकि एबिटा और मुनाफा अनुमान से अधिक रहे। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी के लिए 533 करोड़ रुपये के मुनाफे और 778 करोड़ रुपये के एबिटा का अनुमान लगाया था।
बेहतर नतीजों से ग्रेफाइट इंडिया के नतीजों को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में ग्रेफाइट इंडिया का शेयर 325.30 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह बढ़त के साथ 345.00 रुपये पर खुल तक अभी के कारोबार में 374.30 रुपये तक चढ़ा है। करीब 10 बजे ग्रेफाइट इंडिया का शेयर 37.00 रुपये या 11.37% की तेजी के साथ 362.30 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,071.62 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 20 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख