शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 6% से ज्यादा तेजी

आज यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 6% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

दरअसल खबरों के अनुसार यस बैंक अपने बैड लोन (Bad Loans) संपत्ति पुनर्गठन कंपनियों (एआरसी) के बजाय फंड्स (Funds) को अधिक बेचेगा। नियामक जाँच के बाद गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) से निपटने के लिए यस बैंक अपनी पहले की नीति को उलटने की कोशिश कर रहा है। इसी योजना के तहत बैंक ने यह निर्णय लिया है।
खबर है कि आरबीआई ने जाँच में पाया था कि यस बैंक 100% मूल्य कटौती पर बैंड लोन बेच रहा है, जिसके बाद अब बैंक ने दो एआरसी को बैड लोन की बिक्री रोक दी है। अब यस बैंक एनपीए खातों को ई-निविदा के जरिये बेचेगा।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 134.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह मजबूती के साथ 142.05 रुपये पर खुला और पौने 1 बजे के करीब 144.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब 1.30 बजे यस बैंक के शेयरों में 8.20 रुपये या 6.09% की तेजी के साथ 142.75 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 33,090.26 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 404.00 रुपये और निचला स्तर 133.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख