शेयर मंथन में खोजें

अल्केम लैब (Alkem Lab) को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से मिली 4 टिप्पणियाँ

दवा कंपनी अल्केम लैब (Alkem Lab) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने इसके बद्दी संयंत्र के लिए 4 टिप्पणियाँ (Observations) जारी की हैं।

यूएसएफडीए ने 13 से 17 मई कंपनी के इस संयंत्र का निरीक्षण करने के बाद टिप्पणियों के साथ फॉर्म 483 भी जारी किया है।
अल्केम लैब ने कहा है कि कंपनी यूएसएफडीए की टिप्पणियों के संबंध में निर्धारित समयसीमा के भीतर पर्याप्त सुधारात्मक और निवारक उपायों के साथ एक विस्तृत जवाब देगी।
नकारात्मक खबर के बावजूद अल्केम लैब के शेयर में मजबूती है। बीएसई में अल्केम लैब का शेयर 1,687.55 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह बढ़त के साथ 1,700.00 रुपये पर खुला और साढ़े 12 बजे के करीब 1,711.65 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब 1 बजे भी कंपनी के शेयरों में 15.70 रुपये या 0.93% की तेजी के साथ 1,703.25 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 20,364.91 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,265.00 रुपये और निचला स्तर 1,674.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख