शेयर मंथन में खोजें

बाटा इंडिया (Bata India) के मुनाफे में 69.47% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में बाटा इंडिया (Bata India) के मुनाफे में 69.47% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

बाटा इंडिया ने 52.08 करोड़ रुपये के मुकाबले 88.26 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।
इसके अलावा बाटा की शुद्ध आमदनी 632.31 करोड़ रुपये से 7.44% बढ़ कर 679.39 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर कंपनी का एबिटा 14.9% अधिक 94.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 90 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 13.9% रहा।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार बाटा इंडिया के वित्तीय नतीजे सुस्त रहे, जिनमें आमदनी और एबिटा अनुमान से कम रहे। हालाँकि कंपनी का मुनाफा उच्च अन्य आमदनी और कम कर की दर से मुनाफा अपेक्षाकृत अनुमान से अधिक रहा।
ब्रोकिंग फर्म ने बाटा इंडिया के लिए 73.2 करोड़ रुपये के मुनाफे और 715.3 करोड़ रुपये की आमदनी का अनुमान लगाया था।
दूसरी तरफ बीएसई में बाटा इंडिया का शेयर शुक्रवार को 26.50 रुपये या 1.94% की गिरावट के साथ 1,340.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,226.55 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,478.40 रुपये और निचला स्तर 740.00 रुपये का रहा है। (शेयर मंथन, 25 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख