शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) करेगा 4.53 करोड़ शेयरों को वारंटों में परिवर्तित

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के निदेशक मंडल ने 4.53 करोड़ वारंटों को इक्विटी शेयरों में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है।

बैंक जिन निवेशकों के लिए वारंटों का परिवर्तन करेगा, उनमें बीसी एशिया इन्वेस्टमेंट्स 3 (BC Asia Investments III), न्यू वर्ल्ड फंड (New World Fund), कैपिटल ग्रुप न्यू वर्ल्ड फंड (Capital Group New World Fund) और अमेरिकन फंड्स इंश्योरेंस सीरीज इंटरनेशनल फंड (American Funds Insurance Series International Fund) शामिल हैं।
इस आवंटन से बैंक की कुल इश्यूड और चुकता शेयर पूँजी 5,14,59,64,366 रुपये से बढ़ कर 5,23,66,79,136 रुपये की हो जायेगी।
बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह सपाट 804.80 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 809.85 रुपये तक चढ़ा है। करीब सवा 11 बजे बैंक के शेयरों में 2.80 रुपये या 0.35% की बढ़ोतरी के साथ 807.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,07,896.96 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 821.40 रुपये और निचला स्तर 499.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख