शेयर मंथन में खोजें

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की मई बिक्री में 17% की गिरावट

साल दर साल आधार पर आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की मई बिक्री में 17% की गिरावट हुई है।

पिछले वर्ष मई में 74,697 वाहनों के मुकाबले इस साल समान महीने में आयशर ने 62,371 वाहनों की बिक्री की। साथ ही कंपनी का निर्यात 2,187 इकाई से 1% घट कर 2,160 इकाई रह गया।
कुल बिक्री में से 350 सीसी तक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 68,813 इकाई से 19% की गिरावट के साथ 55,833 इकाई रह गयी, जिससे इसकी कुल बिक्री प्रभावित हुई। मगर 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाले वाहनों की बिक्री 5,884 इकाई से 11% की बढ़ोतरी के साथ 6,538 इकाई रही।
दूसरी तरफ बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 19,935.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 19,893.90 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी का शेयर 19,579.55 रुपये तक नीचे गिरा है।
करीब पौने 10 बजे आयशर मोटर्स के शेयरों में 4.50 रुपये या 0.02% की मामूली वृद्धि के साथ 19,940.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 54,406.64 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 30,582.50 रुपये और निचला स्तर 18,222.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख