शेयर मंथन में खोजें

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) की सहायक कंपनी ने खरीदी ऑलसेक (Allsec) में हिस्सेदारी

तकनीकी और व्यावसायिक सेवा प्रदाता क्वेस कॉर्प (Quess Corp) की सहायक कंपनी ने ऑलसेक (Allsec) में हिस्सेदारी खरीदी है।

क्वेस कॉर्प की इकाई ने एनएसई (NSE) पर ब्लॉक सौदे के जरिये ऑलसेक के 53,87,155 इक्विटी शेयर (35.35% हिस्सेदारी) खरीदे हैं। इससे क्वेस कॉर्प की इकाई के पास ऑलसेक के 93,49,095 इक्विटी शेयर या 61.35% हो गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में क्वेस कॉर्प का शेयर 647.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 655.90 रुपये पर खुल कर शुरुआती कारोबार में ही 666.50 रुपये तक चढ़ा। मगर इसके बाद कंपनी के शेयर में कमजोरी देखने को मिली है।
करीब 3 बजे क्वेस कॉर्प के शेयरों में 1.90 रुपये या 0.29% की मजबूती के साथ 649.55 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,490.18 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,300.00 रुपये और निचला स्तर 581.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख