शेयर मंथन में खोजें

बंधन बैंक (Bandhan Bank) ने किया इक्विटी शेयरों का आवंटन

आज बंधन बैंक (Bandhan Bank) के बोर्ड की नामांकन और पारिश्रमिक समिति की बैठक हुई।

बैठक में 10 रुपये प्रति वाले 1,854 इक्विटी शेयरों के आवंटन का निर्णय लिया गया, जो हर मामले में बैंक के मौजूदा शेयरों के बराबर होंगे। आज इक्विटी शेयर आवंटन के बाद बंधन बैंक की इश्यूड और चुकता पूँजी 11,93,08,97,660 रुपये से बढ़ कर 11,93,09,16,200 रुपये की हो गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में बंधन बैंक का शेयर 591.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 590.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 603.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 3.20 बजे बैंक के शेयरों में 8.60 रुपये या 1.45% की मजबूती के साथ 600.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 71,585.39 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 741.00 रुपये और निचला स्तर 369.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख