शेयर मंथन में खोजें

एमओआईएल (MOIL) को उकवा खदान के लिए मिली पर्यावरण संबंधित मंजूरी

मिनिरत्न सरकारी मैंगनीज-अयस्क खनन कंपनी एमओआईएल (MOIL) को एक खदान के लिए पर्यावरण संबंधित मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी बालाघाट (मध्य प्रदेश) के उकवा में मैंगनीज अयस्क खदान में खनन कर रही है, जिसकी वार्षिक क्षमता 1.15 लाख टन की है। अब कंपनी को इसी में 48.974 हेक्टेयर क्षेत्र में 1.20 लाख टन प्रति वर्ष अतिरिक्त उत्पादन क्षमता के लिए मंजूरी मिली है।
इससे पट्टे पर मिले क्षेत्र की कुल रिजर्व अनुमानित क्षमता 38 लाख टन हो जायेगी, जबकि उकवा ब्लॉक की कुल उत्पादन क्षमता 2.35 लाख टन प्रतिवर्ष की हो जायेगी।
बीएसई में एमओआईएल का शेयर 151.40 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह मजबूती के साथ 153.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 153.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 11 बजे एमओआईएल के शेयरों में 0.40 रुपये या 0.26% की मामूली वृद्धि के साथ 151.80 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,910.50 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 201.00 रुपये और निचला स्तर 140.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख