शेयर मंथन में खोजें

पीवीआर (PVR) ने किया नये मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ

मल्टीप्लेक्स श्रृंख्ला कंपनी पीवीआर (PVR) के शेयर में कमजोरी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने चेन्नई (तमिलनाडु) के उथांडी मॉल में 10 स्क्रीन वाले एक नये मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ किया है। पीवीआर का यह नया मल्टीप्लेक्स 2के बार्को प्रोजेक्शन सिस्टम, डॉल्बी 7.1 सर्राउंड साउंड सिस्टम और नेक्सजेन 3डी स्क्रीन से लैस है। इसके साथ ही देश के 67 शहरों में 166 जगहों पर पीवीआर के मल्टीप्लेक्सों की कुल 781 स्क्रीन हो गयी हैं।
इसके साथ ही दक्षिण भारत में पीवीआर की 43 जगहों पर 268 स्क्रीन हो गयी हैं। वहीं तमिलनाडु में कंपनी की 13 स्थानों पर 43 स्क्रीन हो गयी हैं। पीवीआर के 51,682 वर्ग फीट में फैले नये मल्टीप्लेक्स में 1,400 लोगों के बैठने की क्षमता है।
उधर बीएसई में पीवीआर का शेयर 1,753.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़ोतरी के साथ 1,7500.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 1,737.90 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 7.15 रुपये या 0.41% की कमजोरी के साथ 1,746.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर पीवीआर की बाजार पूँजी 8,160.56 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,833.80 रुपये और निचला स्तर 1,064.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख