शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को मिले 520 करोड़ रुपये के ठेके

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) को 520 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

बीएचईएल को महाराष्ट्र और गुजरात में सौर फोटोवोल्टिक (एसपीवी) बिजली संयंत्रों की स्थापना के लिए महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन, गुजरात राज्य विद्युत निगम और गुजरात नर्मदा वैली फर्टिलाइजर्स ने परियोजनाएँ मिली हैं।
प्राप्त परियोजनाओं के तहत बीएचईएल को कुल 135 मेगावाट के तीन (75 मेगावाट, 50 मेगावाट और 10 मेगावाट) विद्युत संयंत्र स्थापित करने हैं।
उधर बीएसई में बीएचईएल का शेयर 68.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 68.60 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 69.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयरों में 0.30 रुपये या 0.44% की मजबूती के साथ 68.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बीएचईएल की बाजार पूँजी 23,886.95 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 83.25 रुपये और निचला स्तर 56.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख