शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए ने सिप्ला (Cipla) के संयंत्र को दिखायी हरी झंडी

अमेरिका स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) के कुर्कुंभ संयंत्र को हरी झंडी दिखा दी।

निरीक्षण के बाद यूएसएफडीए ने सिप्ला के कुर्कुंभ (महाराष्ट्र) में स्थित संयंत्र के लिए स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट (ईआईआर) जारी की है।
बता दें कि यूएसएफडीए ने कंपनी के इस संयंत्र का निरीक्षण 11 से 20 मार्च तक किया था।
उधर बीएसई में सिप्ला का शेयर 549.60 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह मजबूती के साथ 565.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 550.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अंत में यह 4.10 रुपये या 0.75% की वृद्धि के साथ 553.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 44,613.94 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 678.00 रुपये और निचला स्तर 483.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख