शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस समूह भविष्य के सभी ऋण दायित्वों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध : अनिल अंबानी

अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (Anil Dhirubhai Ambani Group) या एडीएजी के चेयरमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) ने एक बयान जारी करके भविष्य के सभी ऋण दायित्वों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता जतायी है।

अनिल अंबानी के दावे के मुताबिक समूह ने 1 अप्रैल 2018 से पिछसे 14 महीनों की अवधि में 35,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है, जिनमें 25,000 करोड़ रुपये मूल और बाकी 10,000 करोड़ रुपये ब्याज के चुकाये गये हैं।
अनिल ने भरोसा जताया है कि एसेट मोनेटाइजेशन प्लान (संपत्तियों की बिकवाली) के माध्यम से समूह अपनी भविष्य की प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा। समूह ने जिन कंपनियों का कर्ज उतारा है, उनमें रिलायंस कैपिटल, रिलायंस पावर, रिलायंस इन्फ्रा और इनकी इकाइयाँ शामिल हैं।
अनिल अंबानी का यह बयान पिछले कुछ हफ्तों में रिलायंस समूह की सभी कंपनियों को लेकर चल रही कई तरह की अफवाहों के बीच आया, जिससे समूह की कंपनियों के शेयरों पर नकारात्मक असर पड़ा। (शेयर मंथन, 11 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख