शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से मिला ठेका

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) को न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से ठेका मिला है।

कंपनी को तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना में आगामी 2x1000 मेगावाट टरबाइन जनरेटर (टीजी) द्वीप इकाइयों 3 और 4 के निर्माण कार्य के लिए यह ठेका मिला है। 440 करोड़ रुपये की परियोजना में विदेशी सहयोग (रूस) लिया जायेगा।
इससे पहले बीएचईएल ने परियोजना की पहली दो इकाइयों का कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा किया है।
नया ठेका मिलने से बीएचईएल के शेयर में 2% से ज्यादा मजबूती आयी है। बीएसई में बीएचईएल का शेयर 68.20 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 68.40 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 70.10 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 1.40 रुपये या 2.05% की मजबूती के साथ 69.60 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 24,235.16 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 83.25 रुपये और निचला स्तर 56.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख