शेयर मंथन में खोजें

जानिये क्यों रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) बंद करेगी जामनगर रिफाइनरी में क्रूड यूनिट?

करीब साढ़े 8 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) अपनी जामनगर रिफाइनरी में क्रूड यूनिट को बंद करने पर विचार कर रही है।

दरअसल कंपनी रखरखाव और निरीक्षण के लिए इस इकाई को 4 हफ्तों तक के लिए बंद रख सकती है।
रिलायंस की गुजरात के जामनगर में दो रिफाइनरियाँ हैं, जिनमें 3.3 करोड़ टन क्षमता वाली डीटीए रिफाइनरी शामिल है, जो स्थानीय ईंधन की माँग पूरी करती है। वहीं 35.2 करोड़ टन क्षमता वाली एक अन्य इकाई से केवल निर्यात किया जाता है।
बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,318.85 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में सुबह बढ़ोतरी के साथ 1,321.15 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,334.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब ढाई बजे कंपनी के शेयरों में 14.15 रुपये या 1.07% की मजबूती के साथ 1,333.00 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,44,993.82 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,417.00 रुपये और निचला स्तर 941.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 11 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख