शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा स्टील, वोल्टास, रिलायंस इंडस्ट्रीज, यस बैंक और रिलायंस कैपिटल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टाटा स्टील, वोल्टास, रिलायंस इंडस्ट्रीज, यस बैंक और रिलायंस कैपिटल शामिल हैं।

टाटा स्टील - यूरोपीय आयोग ने औपचारिक रूप से टाटा स्टील और थिसेनक्रप एजी के बीच प्रस्तावित यूरोपीय इस्पात संयुक्त उद्यम को प्रतिबंधित करने की घोषणा की।
अदाणी ग्रीन - प्रमोटर ऑफर फॉर सेल के जरिये कंपनी में करीब 6% हिस्सेदारी बेचेंगे।
वोल्टास - अभिजीत गजेंद्रगडकर ने मुख्य वित्तीय अधिकारी पद से इस्तीफा दे दिया।
यस बैंक - आरबीआई ने बैंक पर प्रीपेड भुगतान मानदंडों का उल्लंघन के कारण 11.2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
डीएचएफएल - कंपनी ने 04 जून को डिबेंचरों पर ब्याज के 962 करोड़ रुपये का भुगतान किया।
सुजलॉन एनर्जी - कंपनी महत्वपूर्ण ऋण कटौती और नयी इक्विटी पूँजी जुटाने पर काम करना जारी रखेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - कंपनी और बीपी इंटीग्रेटेड केजी-जी6 के तीसरे चरण का डेवलपमेंट करेंगे।
केईसी इंटरनेशनल - मनीषा गिरोत्रा ने कंपनी के स्वतंत्र निदेशक के रूप में इस्तीफा दे दिया।
सी टीवी - कंपनी ने मनीष जैन को मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया।
रिलायंस कैपिटल / रिलायंस होम फाइनेंस - पीडब्ल्यूसी ने वैधानिक लेखा परीक्षक के रूप में इस्तीफा दिया। (शेयर मंथन, 12 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख