शेयर मंथन में खोजें

प्रमोटरों के हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव से अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) में मजबूती

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर में 2% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

बता दें कि अदाणी ग्रीन के प्रमोटरों ने ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के जरिये कंपनी में 5.98% हिस्सेदारी बेचने की पेशकश की है। कंपनी ने कहा है कि प्रमोटरों द्वारा हिस्सेदारी की बिक्री बाजार नियामक सेबी (SEBI) के मानदंडों के अनुसार न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता का पालन करने के लिए की जा रही है।
सेबी के नियमों के मुताबिक सूचीबद्ध कंपनियों को कम से कम 25% सार्वजनिक शेयरधारिता जरूरी है, जबकि अदाणी ग्रीन में इस समय प्रमोटरों की हिस्सेदारी 86.5% है।
दूसरी तरफ बुधवार को बीएसई में अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 42.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 42.95 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार में 43.75 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 10.10 बजे अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 0.95 रुपये या 2.23% की मजबूती के साथ 43.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,803.46 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 77.60 रुपये और निचला स्तर 22.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख