शेयर मंथन में खोजें

आरोपों में घिरी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) के शेयरों में बिकवाली बरकरार

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) के शेयर में 6% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

कंपनी पर 98,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। सोमवार को निवेशकों की 98 हजार करोड़ रुपये की पूँजी में हेराफेरी के मामले में उच्चतम न्यायालय में कंपनी, इसके चेयरमैन और निदेशकों के खिलाफ याचिका दाखिल की गयी थी।
हालाँकि इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने इन आरोपों को तर्कहीन करार दिया है और उच्चतम न्यायालय में याचिक दायर कर इन आरोपों को कंपनी की प्रतिष्ठा 'धूमिल’ करने वाला बताया है। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि इन आरोपों के जरिये लक्ष्मी विलास बैंक के साथ उसके विलय को बाधित करने का प्रयास किया गया है।
मगर बाजार में इंडियाबुल्स के शेयरों में बिकवाली बरकरार है। बुधवार को बीएसई में कंपनी का शेयर 674.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 671.00 रुपये पर खुला है।
अभी तक के कारोबार में 628.00 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब 10.50 बजे इंडियाबुल्स हाउसिंग के शेयरों में 41.75 रुपये या 6.19% की कमजोरी के साथ 632.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 27,059.03 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,396.85 रुपये और निचला स्तर 576,35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख