शेयर मंथन में खोजें

एक और बोर्ड सदस्य के इस्तीफे से टूटा यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में 3% से ज्यादा कमजोरी देखने को मिल रही है।

हाल ही में गैर-कार्यकारी निदेशक अजय कुमार के बाद एक और गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक मुकेश सभरवाल ने इस्तीफा दे दिया है। सभरवाल ने अपनी अकादमिक गतिविधियों को वक्त देने के लिए बैंकिंग जिम्मेदारी छोड़ी है।
यह नवंबर 2018 से यस बैंक के निदेशक मंडल में से पाँचवा इस्तीफा है। रेटिंग एजेंसियों द्वारा रेटिंग में कटौती और सदस्यों के पद छोड़ने से बैंक का शेयर दबाव में है।
बुधवार को बीएसई में यस बैंक का शेयर 139.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 136.40 रुपये पर खुला है। अभी तक के कारोबार में 134.15 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद करीब सवा 11 बजे बैंक के शेयरों में 4.55 रुपये या 3.27% की कमजोरी के साथ 134.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 31,209.43 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 404.00 रुपये और निचला स्तर 132.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख