शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए होने जा रही है वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) के निदेशक मंडल की बैठक

17 जून को पेप्सिको (Pepsico) की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कंपनियों में से एक वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में इक्विटी शेयरों पर बोनस जारी करने पर विचार किया जायेगा।
इस बीच कंपनी की प्रतिभूतियों में व्यापार के लिए ट्रेडिंग विंडो बुधवार 12 जून 2019 से बुधवार 19 जून 2019 (दोनों दिन सम्मिलित) तक बंद रहेगी। ट्रेडिंग विंडो के बंद रहने के दौरान अंदरूनी लोगों (Insiders) को सलाह दी गयी है कि वे कंपनी के इक्विटी शेयरों में लेन-देन न करें।
बुधवार को बीएसई में वरुण बेवरेजेज का शेयर 936.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 942.85 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में 947.35 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 1.10 रुपये या 0.12% की बढ़ोतरी के साथ 937.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 17,129.06 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 963.00 रुपये और निचला स्तर 670.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख