शेयर मंथन में खोजें

म्यूजिक ब्रॉडकास्ट (Music Broadcast) ने रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क के अधिग्रहण के लिए किया करार

जागरण समूह (Jagran Group) की कंपनी म्यूजिक ब्रॉडकास्ट (Music Broadcast) ने रिलायंस ब्रॉडकास्ट नेटवर्क (Reliance Broadcast Network) या आरबीएन के अधिग्रहण के लिए किया करार किया है।

म्यूजिक ब्रॉडकास्ट 31 जुलाई 2019 से पहले 202 करोड़ रुपये में आरबीएन की 24% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी, जबकि सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मंजूरी लेकर 31 मार्च 2020 के बाद 1,050 करोड़ रुपये आरबीएन में इसके प्रमोटरों की पूरी 75.71% हिस्सेदारी खरीदेगी।
म्यूजिक ब्रॉडकास्ट ने प्रमुख महानगरों और बड़े शहरों में मल्टी-फ्रीक्वेंसी सहित पूरे भारत में अपने विस्तार के लिए आरबीएन को खरीदने के लिए सौदा किया है। आरबीएन के अधिग्रहण से म्यूजिक ब्रॉडकास्ट के पास 79 स्टेशन और सर्वाधिक 82% एफएम बाजार हिस्सेदारी होगी।
दूसरी तरफ बीएसई में म्यूजिक ब्रॉडकास्ट का शेयर 57.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज बढ़ोतरी के साथ 58.85 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 0.35 रुपये या 0.61% की कमजोरी के साथ 57.30 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,584.62 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 68.40 रुपये और निचला स्तर 50.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख