शेयर मंथन में खोजें

जानिये किस दिन घोषित करेगी इन्फोसिस (Infosys) वित्तीय नतीजे?

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा के लिए तिथि का ऐलान कर लिया है।

इन्फोसिस ने जानकारी दी है कि 11 और 12 जुलाई को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होगी। विचार-विमर्श के बाद 12 जुलाई को कंपनी वित्तीय नतीजे पेश करेगी।
इससे पहले वित्त वर्ष 2018-19 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले जनवरी-मार्च तिमाही में इन्फोसिस ने 13% अधिक 4,078 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी की शुद्ध आमदनी 21,400 करोड़ रुपये से 0.6% की बढ़त के साथ 21,539 करोड़ रुपये रही थी।
2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में इन्फोसिस का एबिट 4.4% की गिरावट के साथ 4,618 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 113 आधार अंक घट कर 21.4% रहा था। इसके अलावा अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले कंपनी की डॉलर आमदनी 2.4% की वृद्धि के साथ 306 करोड़ डॉलर रही थी, जबकि स्थिर मुद्रा आमदनी में 2.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी।
उधर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर शुक्रवार को 2.30 रुपये या 0.31% की गिरावट के साथ 740.40 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,23,475.68 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 773.65 रुपये और निचला स्तर 600.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख