शेयर मंथन में खोजें

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) : इकाई को मिली नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) की सहायक इकाई नेशर फार्मा (Nesher Pharma) को एक नयी दवा की बिक्री के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने ओमेगा-3-एसिड एथिल एस्टर कैप्सूल की बिक्री के लिए हरी झंडी दिखायी है। कंपनी इस दवा का उत्पादन सेंट लुइस (अमेरिका) में स्थित संयंत्र में करेगी।
इस दवा का उपयोग एक निश्चित रक्त वसा को कम करने और अच्छा कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
उधर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर शुक्रवार को 0.80 रुपये या 0.33% की गिरावट के साथ 245.30 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 25,112.41 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 432.40 रुपये और निचला स्तर 241.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख