शेयर मंथन में खोजें

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) खरीदेगी कनाडाई ऑब्जेक्टिवाइज कंसल्टिंग

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) कनाडाई ऑब्जेक्टिवाइज कंसल्टिंग ग्रुप (Objectwise Consulting Group) का अधिग्रहण करने जा रही है।

कंपनी यह खरीदारी सौदा 27.5 लाख कनाडाई डॉलर (करीब 14.33 करोड़ रुपये) में करेगी। कंपनी के निदेशक मंडल की निवेश समिति ने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टेक महिंद्रा (अमेरिकाज) के तहत गठित की जानी वाली एक नयी इकाई के माध्यम से ऑब्जेक्टवाइज कंसल्टिंग ग्रुप के 100% इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
सौदे के 31 जुलाई 2019 तक पूरा होने की उम्मीद है। बता दें कि ऑब्जेक्टिवाइज कंसल्टिंग एक आईटी कंसल्टिंग कंपनी है, जिसके अधिग्रहण से टेक महिंद्रा की पेगा सॉफ्टवेयर के कार्यान्वयन और सपोर्ट क्षमता मजबूत होगी।
इस बीच बीएसई में टेक महिंद्रा का शेयर 736.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले मामूली वृद्धि के साथ 737.20 रुपये पर खुल कर सवा 10 बजे के करीब 5.05 रुपये या 0.69% की वृद्धि के साथ 741.80 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 71,503.30 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में इसके शेयर का सर्वाधिक भाव 846.00 रुपये और निचला स्तर 612.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख