शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) की फिर से उड़ने की उम्मीदें खत्म, लेनदारों ने चुनी दिवाला प्रक्रिया

बंद हो चुकी जेट एयरवेज (Jet Airways) के लेनदारों के समूह ने कर्ज वसूलने के लिए दिवाला कानून के मुताबिक कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में जाने का ऐलान कर दिया है।

एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह ने सोमवार को इतिहाद और हिंदुजा ग्रुप की एयरलाइन में निवेश की कड़ी शर्तों को मानने से इंकार कर दिया, जिससे जेट एयरवेज की फिर से उड़ने की सभी उम्मीदें खत्म हो गयीं।
गौरतलब है कि लेनदारों के समूह ने जेट एयरवेज के लिए खरीदार ढूँढ़ने के कई प्रयास किये, मगर एयरलाइन के लिए सिर्फ एक बोली ही प्राप्त हुई, जिसके साथ भी शर्तें जुड़ी थीं।
इतिहाद और हिंदुजा समूह की विमानन कंपनी में निवेश के बदले माँग थी कि बैंक अपना 95% और संचालन से जुड़े कर्जदाता 69% कर्ज माफ करें। इतिहाद और हिंदुजा 5,000 करोड़ रुपये का निवेश कर दोबारा जेट एयरवेज की सेवाएँ शुरू करना चाहते थे। मगर बैंकों ने दिवालिया प्रक्रिया को बेहतर समझा।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 68.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले सीधे निचले सर्किट भाव 61.50 रुपये पर खुल कर 10.40 बजे के करीब 6.80 रुपये या 9.96% की कमजोरी के साथ इसी स्तर पर बरकरार है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 698.62 करोड़ रुपये की बची है। (शेयर मंथन, 18 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख