शेयर मंथन में खोजें

पूँजी जुटाने के फैसले से पीएनबी (PNB) मजबूत

बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) या पीएनबी के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में 1,500 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी। बैंक यह धनराशि बेसल 3 टीयर 2 बॉन्ड जारी करके प्राप्त करेगा। बैंक इन बॉन्डों को एक या एक से अधिक किस्तों में जारी कर सकता है।
पूँजी जुटाने के प्रस्ताव पर निदेशक मंडल की मुहर से बैंक के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में पीएनबी का शेयर 75.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 75.50 रुपये पर खुला। शुरुआत में थोड़ी गिरावट के बाद यह संभल कर 76.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
इसके बाद करीब पौने 12 बजे बैंक के शेयरों में 0.75 रुपये या 1.00% की बढ़ोतरी के साथ 76.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 35,036.80 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 99.90 रुपये और निचला स्तर 58.65 रुपये रहा है।
बता दें कि पीएनबी ने 01 जून से लागू अपनी एमसीएलआर में कोई परिवर्तन नहीं किया था। बैंक की एक दिन के लिए 8.05%, 1 महीने के लिए 8.10%, तीन महीनों के लिए 8.15%, 6 महीनों के लिए 8.35%, एक साल के लिए 8.45% और तीन साल के लिए 8.65% एमसीएलआर है।
गौरतलब है कि एमसीएलआर वह दर होती है जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर दर के घटने का मतलब है कि आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋणों पर दर कम हो जायेगी, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं। (शेयर मंथन, 20 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख