शेयर मंथन में खोजें

52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा अमारा राजा (Amara Raja) का शेयर

मोटर वाहन बैटरी निर्माता अमारा राजा (Amara Raja) का शेयर आज पिछले 52 हफ्तों की अवधि के निचले स्तर तक गिरा।

बीएसई में अमारा राजा का शेयर 582.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 580.00 रुपये पर खुल कर शुरुआती कारोबार में ही नीचे की ओर 572.60 रुपये तक फिसला। हालाँकि निचले स्तर से अमारा राजा ने वापसी की है। अभी तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 587.20 रुपये तक चढ़ा है।
करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 4.00 रुपये या 0.69% की बढ़ोतरी के साथ 586.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,009.61 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 907.75 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि अमारा राजा ने अपने 1 रुपये प्रति वाले शेयरों पर वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 508% (5.08 रुपये प्रति शेयर) लाभांश देने का ऐलान किया है। कंपनी 20 जुलाई को शेयरधारकों की वार्षिक आम बैठक में मंजूरी के बाद 19 अगस्त या इससे पहले लाभांश का भुगतान करेगी। (शेयर मंथन, 20 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख