शेयर मंथन में खोजें

तो इस घोषणा से मिल रहा है आंध्र बैंक (Andhra Bank) के शेयर को सहारा

सेंसेक्स (Sensex) में 175 अंकों की गिरावट के बावजूद आंध्र बैंक (Andhra Bank) के शेयर भाव में करीब 2% की मजबूती दिख रही है।

दरअसल बैंक ने 25 जून को निदेशक मंडल की होने वाली बैठक की घोषणा की है। उस बैठक में चालू वित्त वर्ष के लिए पूँजी जुटाने की योजना पर विचार-विमर्श किया जायेगा। पूँजी जुटाने पर निदेशक मंडल की बैठक की घोषणा से बैंक के शेयरों में खरीदारी हुई है।
बीएसई में आंध्र बैंक का शेयर 23.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली वृद्धि के साथ 23.25 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार के दौरान यह 23.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब साढ़े 10 बजे बैंक के शेयरों में 0.45 रुपये या 1.94% की मजबूती के साथ 23.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 7,058.31 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 36.75 रुपये और निचला स्तर 22.70 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि आंध्र बैंक ने पिछले हफ्ते अपनी एक वर्षीय एमसीएलआर 8.75% से घटा कर 8.70% कर दी है। हालाँकि बैंक ने एक दिन के लिए 8.20%, एक महीने के लिए 8.25%, तीन महीने के लिए 8.45% और 6 महीनों के लिए 8.60% एमसीएलआर ही बरकरार रखी है।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं। (शेयर मंथन, 21 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख