शेयर मंथन में खोजें

नये संयंत्र के शुभारंभ की घोषणा से 2.5% से ज्यादा चढ़ा वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) का शेयर

विश्व में बड़े व्यास वाले पाइप की दूसरी सबसे बड़ी निर्माता कंपनी वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) के शेयर में 2.5% से ज्यादा की मजबूती आयी है।

कंपनी ने मध्य प्रदेश के जमुनिया (भोपाल के नजदीक) में अपने स्पाइरल (घुमावदार) पाइप संयंत्र में कारोबारी उत्पादन शुरू कर दिया है। इस संयंत्र की वार्षिक क्षमता 175 केएमटी (किलो मेट्रिक टन) की है।
इसी घोषणा से वेलस्पन के शेयर को सहारा मिल रहा है। बीएसई में वेलस्पन कॉर्प का शेयर 136.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 138.20 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार के दौरान यह 140.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयरों में 3.80 रुपये या 2.78% की मजबूती के साथ 140.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,726.43 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 186.90 रुपये और निचला स्तर 89.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख