शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) ने बढ़ायी जापानी संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (TCS) ने मित्सुबिशी कॉर्पोरेशन (Mitsubishi Corporation) या एमसी के साथ बने अपने संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी बढ़ायी है।

टीसीएस अपनी एक अन्य इकाई टीसीएस एपीएसी (TCS APAC) के जरिये टीसीएस जापान (TCS Japan) में एमसी की 15% हिस्सेदारी अधिग्रहित कर रही है। करीब 226.2 करोड़ रुपये के सौदे से टीसीएस की टीसीएस जापान में हिस्सेदारी बढ़ कर 66% बो जायेगी।
टीसीएस ने घोषणा की है कि नये अधिग्रहण से टीसीएस जापान के संचालन और प्रबंधन में कोई बदलाव नहीं आयेगा। गौरतलब है कि टीसीएस और एमसी ने 2014 में इस संयुक्त उद्यम की स्थापना की थी।
संयुक्त उद्यम में हिस्सेदारी बढ़ाने की खबर से टीसीएस के शेयर को कोई सहारा मिलता नहीं दिख रहा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 2,275.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 2,277.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 2,250.90 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 10.20 बजे कंपनी के शेयरों में 13.60 रुपये या 0.60% की कमजोरी के साथ 2,261.40 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,48,526.75 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,290.65 रुपये और निचला स्तर 1,784.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख