शेयर मंथन में खोजें

एक महीने के शिखर के करीब पहुँचा एरिस लाइफसाइंसेज (Eris Lifesciences) का शेयर

दवा कंपनी एरिस लाइफसाइंसेज (Eris Lifesciences) के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

आज कंपनी का शेयर अपने एक महीने के शिखर के नजदीक पहुँच गया। दरअसल एरिस लाइफसाइंसेज ने घोषणा की है कि कंपनी का बोर्ड 03 जुलाई को शेयरों की वापस खरीद पर विचार करेगा।
बीएसई में एरिस लाइफसाइंसेज का शेयर 512.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़त के साथ 529.50 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 539.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है, जबकि इसके पिछले एक महीने का शिखर 542.00 रुपये है।
करीब पौने 11 बजे कंपनी के शेयरों में 6.95 रुपये या 1.36% की मजबूती के साथ 519.25 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,140.71 करोड़ रुपये है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 798.80 रुपये और निचला स्तर 475.00 रुपये रहा है।
बता दें कि साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एरिस लाइफसाइंसेज का मुनाफा 3.9% घट कर 53.88 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 1.5% की वृद्धि के साथ 211.09 करोड़ रुपये रही। (शेयर मंथन, 25 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख