शेयर मंथन में खोजें

एलआईसी (LIC) ने घटायी ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में शेयरधारिता

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने देश में निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 2% हिस्सेदारी घटा ली है।

एलआईसी ने खुले बाजार सौदे के जरिये बैंक के 5.25 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे हैं। इसके बाद एलआईसी की ऐक्सिस बैंक में हिस्सेदारी 12.21% से घट कर 10.2% रह गयी है। बैंक के शेयरों की बिक्री से एलआईसी को प्राप्त पूँजी का पता नहीं लगाया जा सकता है, क्योंकि एक समयावधि में शेयर बेचे हैं।
दूसरी ओर बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 762.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली वृद्धि के साथ 763.00 रुपये पर खुला, मगर शुरुआती कारोबार में बिकवाली की वजह से 757.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला।
करीब सवा 12 बजे बैंक के शेयरों में 6.05 रुपये या 0.79% की मजबूती के साथ 768.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,01,383.17 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 826.55 रुपये और निचला स्तर 499.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख