शेयर मंथन में खोजें

पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) की जर्मन इकाई खरीदेगी 'यूपीरीएंस'

आईटी कंपनी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) की जर्मन इकाई पर्सिस्टेंट सिस्टम्स जर्मनी (Persistent Systems Germany) यूपीरीएंस (Youperience) की 100% शेयर पूँजी का अधिग्रहण करने जा रही है।

यूपीरीएंस जर्मनी में स्थित सेल्सफोर्स से संबंधित कार्यान्वयन सेवा प्रदाता कंपनी है, जिसकी मार्च 2019 तक पिछले 12 महीनों की अवधि में आमदनी करीब 27.56 करोड़ रुपये रही थी।
पर्सिस्टेंट सिस्टम्स जर्मनी ने यूपीरीएंस को खरीदने के लिए करीब 53.6 करोड़ रुपये का सौदा किया है। सौदे के तहत कंपनी यूपीरीएंस यूके की भी 30% हिस्सेदारी की मालिक बन जायेगी, जो यूपीरीएंस की साथी कंपनी है।
हालाँकि जर्मन इकाई द्वारा किये गये सौदे का पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर पर कोई सकारात्मक असर नहीं दिखा है। बुधवार को बीएसई में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स का शेयर 617.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की बढ़ोतरी के साथ 621.00 रुपये पर खुला, जो अभी तक के सत्र में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है।
करीब सवा 12 बजे पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयरों में 1.20 रुपये या 0.19% की कमजोरी के साथ 615.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,936.40 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 915.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 532.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख