शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 12,900 करोड़ रुपये के कर्ज के लिए किया करार

तेल, दूरसंचार, खुदरा आदि क्षेत्रों तक की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 1.85 अरब डॉलर (करीब 12,900 करोड़ रुपये) का ऋण लेने के लिए विदेशी कर्जदारों के साथ करार किया है।

कंपनी इस पूँजी का इस्तेमाल अपने पूँजीगत खर्चों के लिए करेगी।
यह खबर ऐसे समय आयी है जब रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी दूरसंचार इकाई में 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है, जिसके जरिये कंपनी की योजना 5जी सेवाएँ शुरू करने की है।
हालाँकि ऋण के लिए किये गये करार के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अवधि और ब्याज की जानकारी नहीं दी है।
बुधवार को बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,295.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली कमजोरी के साथ 1,288.05 रुपये पर खुला। मगर कमजोर शुरुआत के बाद कंपनी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।
करीब 12 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 32.75 रुपये या 2.59% की बढ़ोतरी के साथ 1,295.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,20,303.27 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,417.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 941.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 26 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख