शेयर मंथन में खोजें

शेयरों की बिक्री की खबर से ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) का शेयर मजबूत

निजी क्षेत्र के तीसरे सबसे बड़े बैंक ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर में 1% से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

खबरों के अनुसार बैंक की शेयरों की बिक्री के जरिये 1.3 अरब डॉलर पूँजी जुटाने की योजना है। इसी खबर के सहारे बैंक के शेयरों में खरीदारी हुई है।
बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 788.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में गुरुवार को लगभग सपाट 789.35 रुपये पर खुला और डेढ़ बजे के करीब 806.65 के रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। मगर 2 बजे बैंक के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली, जिससे यह 782.00 रुपये तक गिर गया। हालाँकि निचले स्तरों से इसके शेयर में दोबारा मजबूती शुरू हो गयी।
करीब 3 बजे बैंक के शेयरों में 8.90 रुपये या 1.13% की मजबूती के साथ 797.85 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,08,965.49 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 826.55 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 499.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
बता दें कि ऐक्सिस बैंक के शेयर ने पिछले एक साल में जोरदार प्रदर्शन किया है। पिछले करीब एक साल की अवधि में बैंक का शेयर करीब 53% मजबूत हुआ है। (शेयर मंथन, 27 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख