शेयर मंथन में खोजें

जून बिक्री में 12.5% गिरावट से फिसला हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) का शेयर

साल दर साल आधार पर प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की जून बिक्री में 12.5% की गिरावट दर्ज की गयी।

हीरो मोटोकॉर्प ने जून 2018 में 7,04,562 इकाइयों की तुलना में 2019 के समान महीने में दोपहिया वाहनों (मोटरसाइकिल और स्कूटर) की 6,16,526 इकाइयाँ बेचीं।
हालाँकि यह लगातार दूसरा महीने ने जब हीरो मोटोकॉर्प ने एक महीने में 6 लाख से अधिक इकाइयाँ बेची हैं।
बिक्री में गिरावट से हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 1% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 2,617.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2,600.00 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी का शेयर 2,581.70 रुपये तक गिरा है।
करीब 10 बजे हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में 29.20 रुपये या 1.12% की गिरावट के साथ 2,588.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 51,699.30 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,819.00 रुपये और निचला स्तर 2,476.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख