शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की जून वाहन बिक्री घटी, शेयर कमजोर

आज प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर (TVS Motor) के शेयर में 1% से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है।

टीवीएस ने कल बाजार बंद होने के बाद जून बिक्री के आँकड़े घोषित किये थे, जिनका असर आज कंपनी के शेयर पर दिख रहा है। कंपनी की जून बिक्री में साल दर साल आधार पर 5.3% की गिरावट आयी है। कंपनी ने जून 2018 में 3,13,614 वाहनों के मुकाबले 2019 के समान महीने में 2,97,102 वाहन बेचे। इनमें टीवीएस मोटर का निर्यात 65,971 इकाई से 6% बढ़ कर 69,900 इकाई रहा।
वहीं टीवीएस मोटर की कुल दोपहिया वाहन बिक्री 6% गिरावट के साथ 2,83,461 इकाई, स्कूटरों की बिकवाली 1,02,763 इकाई से 3.7% घट कर 99,007 इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 2% अधिक 1,31,331 इकाई रही। इसके अलावा कंपनी के तिपहिया वाहनों की बिक्री में 10% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जो कि 12,413 इकाई के मुकाबले 13,641 इकाई रही।
कुल बिक्री में गिरावट से टीवीएस मोटर का शेयर दबाव में है। बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 435.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 433.00 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी का शेयर 428.90 रुपये तक गिरा है, जो इसके 426.05 रुपये के पिछले 52 हफ्तों के निचले स्तर के काफी करीब है।
करीब सवा 10 बजे टीवीएस मोटर के शेयरों में 5.10 रुपये या 1.17% की गिरावट के साथ 430.45 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 20,450.12 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 604.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख