शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए ने डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) को एक और दवा के लिए दिखायी हरी झंडी

खबरों के अनुसार अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) को ट्राइनटिन (Trientine) कैप्सूल के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

इस दवा का इस्तेमाल विल्सन रोग के इलाज में किया जाता है। विल्सन रोग एक अनुवांशिक विकार है, जो लिवर, मस्तिष्क और बाकी महत्वपूर्ण अंगों में कॉपर की मात्रा अधिक होने से बनती है। इस बीमारी के लक्षण 12 से 23 वर्ष की आयु के बीच शुरू होते हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,595.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 2,600.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद यह 2,572.90 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है, जबकि 2,630.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 2 बजे डॉ रेड्डीज के शेयरों में 1.75 रुपये या 0.07% की हल्की गिरावट के साथ 2,594.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 43,072.82 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,965.20 रुपये और 2,017.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख