शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) 70 करोड़ डॉलर जुटाने की योजना

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की रसद इकाई अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) की 70 करोड़ डॉलर (करीब 4,800 करोड़ रुपये) जुटाने की योजना है।

शुक्रवार 12 जुलाई को अदाणी पोर्ट्स के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें एक या अधिक किस्तों में विदेशी मुद्रा बॉन्ड जारी करके यह पूँजी जुटायी जायेगी। इन बॉन्डों को एक या अधिक विदेशी स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध किये जाने का प्रस्ताव रखा गया है।
अदाणी पोर्ट्स बॉन्ड जारी करके मौजूदा ऋण पत्रों (नोट्स) का पुनर्वित्तीकरण करेगी, जिनका भुगतान जुलाई 2020 में किया जाना है।
बता दें कि अदाणी पोर्ट्स ने हाल ही में 75 करोड़ डॉलर (करीब 5,198.4 करोड़ रुपये) के 10 वर्षीय निश्चित दर नोट्स जारी किये थे।
इस बीच बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 404.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 408.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 408.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 1.40 बजे कंपनी के शेयरों में 2.25 रुपये या 0.56% की वृद्धि के साथ 407.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 84,256.67 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 430.00 रुपये और निचला स्तर 293.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख