शेयर मंथन में खोजें

वीएसटी टिलर्स (VST Tillers) की ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट, शेयर 5% से ज्यादा फिसला

वर्ष दर वर्ष आधार पर वीएसटी टिलर्स (VST Tillers) की जून ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट आयी है।

कंपनी ने जून 2018 में 871 इकाइयों के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 16.41% कम 728 ट्रैक्टर बेचे। मगर इस दौरान इसके विद्युत चालित हलों की बिक्री भी 2,948 इकाइयों से 12.78% की बढ़ोतरी के साथ 3,325 इकाई रही।
मगर ट्रैक्टर बिक्री में गिरावट से वीएसटी टिलर्स के शेयर पर काफी नकारात्मक असर पड़ा।
बीएसई में वीएसटी टिलर्स का शेयर 1,259.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 1,275.70 रुपये पर खुला। करीब तीन बजे तक मजबूत स्थिति में रहने के बाद वीएसटी टिलर्स के शेयर में सत्र के अंतिम आधे घंटे में कमजोरी आयी।
कारोबार के अंत में वीएसटी टिलर्स का शेयर 66.20 रुपये या 5.26% की गिरावट के साथ 1,193.20 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर वीएसटी टिलर्स की बाजार पूँजी 1,030.87 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,409.95 रुपये और निचला स्तर 1,096.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख