शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) को नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

खबरों के अनुसार प्रमुख दवा कंपनी सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) को एक नयी दवाई के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

यूएसएफडीए ने कंपनी को राइसड्रोनेट सोडियम (Risedronate Sodium) गोलियों के लिए हरी झंडी दिखायी है। इस दवा का उपयोग ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज के लिए किया जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस एक प्रकार का हड्डी रोग है, जो हड्डी को नुकसान पहुँचाता है और उन्हें पतला करके आसानी से टूटने योग्य बना देता है। यह दवा हड्डियों को मजबूत करती है।
दूसरी तरफ बीएसई में सन फार्मा का शेयर 392.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 395.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती सत्र में थोड़ी कमजोरी के बाद शेयर दोबारा से हरे निशान में आकर मजबूत स्थिति में बना हुआ है।
करीब 10 बजे कंपनी के शेयरों में 2.95 रुपये या 0.75% की मजबूती के साथ 395.00 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 94,855.36 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 678.80 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 350.40 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख