शेयर मंथन में खोजें

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) ने अमेरिकी बाजार में पेश की नयी दवा, शेयर मजबूत

प्रमुख दवा कंपनी अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के शेयर में 3.5% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

कंपनी ने अमेरिका में सिनेकालसेट हाइड्रोक्लोराइड गोली पेश की है, जो अमेरिकी दवा कंपनी ऐमजेन (Amgen) की सेंसिपर का जेनेरिक संस्करण है। आँकड़ों के अनुसार मई 2019 तक पिछले 12 महीनों की अवधि में सिनेकालसेट हाइड्रोक्लोराइड का बिक्री आँकड़ा 144.9 करोड़ डॉलर का रहा था।
इस दवा का उपयोग डायलिसिस पर क्रोनिक किडनी रोग वाले वयस्क रोगियों में माध्यमिक हाइपरपैराटॉइडिज्म (एचपीटी) और पैराथायराइड कार्सिनोमा वाले वयस्क रोगियों में हाइपरलकसीमिया के उपचार में किया जाता है।
बीएसई में अरबिंदो फार्मा का शेयर 597.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 603.10 रुपये पर खुला है। शुरुआती सत्र से ही कंपनी के शेयर का रुख ऊपर की तरफ है।
करीब सवा 10 बजे कंपनी के शेयरों में 22.10 रुपये या 3.70% की मजबूती के साथ 619.50 रुपये पर लेन-देन हो रही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 36,262.32 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 838.00 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 566.00 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख