शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल (DHFL) लेनदारों के सामने एक सप्ताह में पेश करेगी ऋण समाधान योजना

खबरों के अनुसार नकदी संकट से गुजर रही गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) डीएचएफएल (DHFL) लेनदारों के सामने एक सप्ताह के भीतर ऋण समाधान योजना पेश करेगी।

योजना पर ऋणदाता चर्चा करेंगे और उपयुक्त संशोधनों के साथ इसे स्वीकार किया जा सकता है।
खबर है कि डीएचएफएल ने गुरुवार को कर्जदाताओं और डिबेंचरधारकों के साथ मुलाकात की, जिसके बाद वे इंटर-क्रेडिटर समझौते (आईसीए) के साथ आगे बढ़ने के लिए राजी हो गये हैं। आईसीए एक से अधिक ऋणदाता के साथ एक समाधान योजना को अंतिम रूप देने और लागू करने के नियम दर्शाता है।
खबर में यह भी कहा गया है कि ऋणदाता डीएचएफएल को कार्यकारी पूँजी मुहैया करवाने के लिए तैयार हैं, मगर वे जानना चाहते हैं कि डीएचएफएल और अधिक पूँजी कहाँ से लायेगी।
दूसरी ओर बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 71.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 72.35 रुपये पर खुल तक अभी तक के कारोबार में 69.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 1.30 रुपये या 1.82% की गिरावट के साथ 69.95 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,192.05 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 690.00 रुपये और निचला स्तर 60.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख