शेयर मंथन में खोजें

नतीजों से पहले इन्फोसिस (Infosys) के शेयर में उतार-चढ़ाव

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) आज अपने तिमाही वित्तीय नतीजे घोषित करने जा रही है।

जानकारों ने तिमाही दर तिमाही आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही कंपनी का मुनाफा 15.9% घट कर 3,427.1 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया है, जो पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के मुकाबले भी 5.1% कम होगा। वहीं कंपनी की आमदनी के लिए तिमाही आधार पर 0.9% अधिक 21,730 करोड़ रुपये का अंदाजा है, जो 2018 की समान तिमाही के मुकाबले 13.6% ज्यादा होगी। कंपनी का एबिटा 7.2% घट कर 4,780.6 करोड़ रुपये रह सकता है।
दूसरी ओर बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 720.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में बढ़ोतरी के साथ 723.30 रुपये पर खुल तक अभी तक के कारोबार में 720.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। इन्फोसिस में आज उतार-चढ़ाव बरकरार है।
करीब साढ़े 10 बजे कंपनी के शेयरों में 2.55 रुपये या 0.35% की बढ़ोतरी के साथ 723.40 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,10,961.07 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 773.65 रुपये और निचला स्तर 600.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख