शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए से टिप्पणियाँ मिलने से फिसला डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) का शेयर

प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के शेयर में 1% से अधिक की कमजोरी दिख रही है।

दरअसल अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने कंपनी को फॉर्म 483 के साथ 5 टिप्पणियाँ (Observations) जारी की हैं।
यूएसएफडीए ने कंपनी के बोल्लारम (हैदराबाद) में स्थित एपीआई उत्पादन संयंत्र के लिए ये टिप्पणियाँ जारी की हैं। यूएसएफडीए ने आज ही डॉ रेड्डीज के इस संयंत्र का निरीक्षण पूरा किया है।
डॉ रेड्डीज ने निर्धारित समयसीमा में इन टिप्पणियों का समाधान निकालने की बात कही है।
बता दें कि यूएसएफडीए से टिप्पणी प्राप्त करने वाली कंपनी को 15 दिनों में सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना के साथ लिखित में जवाब देना होता है।
बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,652.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मामूली बढ़ोतरी के साथ 2,654.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 2,587.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 28.15 रुपये या 1.06% की कमजोरी के साथ 2,624.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर डॉ रेड्डीज की बाजार पूँजी 43,630.94 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 2,965.20 रुपये और निचला स्तर 2,017.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख