शेयर मंथन में खोजें

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) खरीद रही है 65 करोड़ डॉलर के नोट्स

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की रसद इकाई अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने 65 करोड़ डॉलर (करीब 4,460 करोड़ रुपये) के के नोट्स खरीदने शुरू कर दिये हैं।

3.50% वाले ये नोट्स 2020 मैच्योर होंगे। कंपनी ने नोट्स खरीदने के लिए टेंडर ऑफर पेश किया है, जो 24 जुलाई को समाप्त हो जायेगा।
बता दें कि अदाणी पोर्ट्स इस खरीदारी के जरिये ऋण का पुनर्गठन कर रही है।
इससे पहले हाल ही अदाणी पोर्ट्स के निदेशक मंडल ने 70 करोड़ डॉलर (करीब 4,800 करोड़ रुपये) जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। कंपनी एक या अधिक किस्तों में विदेशी मुद्रा बॉन्ड जारी करके यह पूँजी जुटायी जायेगी। इन बॉन्डों को एक या अधिक विदेशी स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध किये जाने का प्रस्ताव रखा गया है।
अदाणी पोर्ट्स बॉन्ड जारी करके मौजूदा ऋण पत्रों (नोट्स) का पुनर्वित्तीकरण करेगी, जिनका भुगतान जुलाई 2020 में किया जाना है।
इस बीच बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 409.30 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 416.80 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 6.15 रुपये या 1.50% की बढ़ोतरी के साथ 415.45 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 86,037.69 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 430.00 रुपये और निचला स्तर 293.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख